एएफसी कप फाइनल खेलने दोहा रवाना हुई बेंगलुरू एफसी

बेंगलुरू, 2 नवंबर (आईएएनएस)। देश की आधिकारिक फुटबाल लीग ‘आई लीग’ की फ्रेंचाइजी क्लब बेंगलुरू एफसी दोहा में होने वाले एएफसी कप के फाइनल मैच के लिए बुधवार को दोहा के लिए रवाना हुई।

भारतीय क्लब शनिवार को इराकी क्लब ‘अल-कुवा अल-जाविया’ के खिलाफ एएफसी कप का खिताबी मुकाबला खेलेगी।

बेंगलुरू एशिया महाद्वीप के किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने वाला भारत का पहला क्लब है।

बेंगलुरू ने सेमीफाइनल मैच में मलेशिया के क्लब जोहोर दारुल ताजिम को दोनों चरण के मैचों को मिलाकर 4-2 से हराते हुए इतिहास रचा।

बेंगलुरू ने यहां से दोहा के लिए उड़ान भरी। उनका विमान मुंबई होते हुए दोहा जाएगा।

क्लब के मुख्य तकनीकी अधिकारी मंदर तम्हाने ने आईएएनएस से कहा, “हमने यात्रा का कार्यक्रम इस तरह रखा है कि खिलाड़ी स्थानीय समयानुसार दोहा रात के करीब 9.30 बजे पहुंच जाएं, रात का भोजन लें और आराम करें।”

क्लब गुरुवार से फाइनल मैच के लिए अभ्यास शुरू करेगी।

एएफसी कप के मौजूदा सीजन में बेंगलुरू एफसी के शानदार प्रदर्शन ने भारतीय फुटबाल प्रेमियों की उम्मीदें जगा दी हैं।

उम्मीद है कि फाइनल मैच देखने के लिए भारत से बड़ी संख्या दर्शक दोहा पहुंचेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493