राहुल गांधी हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने वन रैंक वन पेंशन लागू करने की मांग को लेकर खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के परिवार से मिलने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बुधवार को हिरासत में ले लिया।

राहुल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के द्वार के पास हिरासत में लिया गया। उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है।

राहुल ने पूर्व सैनिक के परिवार से नहीं मिलने देने पर नाराजगी जताते हुए कहा, “यह अलोकतांत्रिक मानसिकता है। एक नए तरह का भारत गढ़ा जा रहा है। यह मोदी जी का भारत है।”

पुलिस के अनुसार, ग्रेवाल ने मंगलवार को यहां एक पार्क में खुदकुशी कर ली थी।

इससे पहले, पूर्व सैनिक के परिजन से मिलने गए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा कि सिसोदिया को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए हिरासत में लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493