एएफसी के उपाध्यक्ष चुने गए पटेल

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ (सैफ) क्षेत्र का उपाध्यक्ष चुना है।

बहरीन में आयोजित एएफसी कांग्रेस के दौरान पटेल का चयन इस पद पर किया गया। पटेल ने कांग्रेस को अपने चयन को लेकर धन्यवाद दिया। पटेल ने कहा कि एएफसी ने उन पर एक बड़ी जिम्मेदारी रखी है और वह इसे निभाने का प्रयास करेंगे।

पटेल की देखरेख में एआईएफएफ को मनीला में आयोजित एएफसी वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह-2014 में एएफसी प्रेसिडेंट रिकॉग्नीशन अवार्ड फॉर ग्रासरूट दिया गया था।

एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने इस पद पर चयन को लेकर पटेल को बधाई दी है। दास ने कहा कि यह भारतीय फुटबाल जगत के लिए एक बड़ा बदलाव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493