चेन्नई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिल फिल्मकार वी.आर कालीदास और आगस्टाइन आंध प्रदेश पुलिस द्वारा हाल में मुठभेड़ में 20 कथित चंदन तस्करों को मारे गिराने की घटना पर जल्द ‘थूक्कुमार पूकल’ नाम से फिल्म बना रहे हैं।
फिल्म के संवाद और पटकथा लिखने के लिए मशहूर अपराध उपन्यासकार राजेश कुमार को लिया गया है।
कालीदास और आगस्टाइन ने एक बयान में कहा, “मासूम तमिल नागरिकों की हत्या के पीछे के सच को सामने लाने के लिए हमने इस संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म बनाने का फैसला लिया।”
फिल्म के कलाकारों के नाम अभी सामने आने बाकी हैं। फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से कोयंबटूर में शुरू करने की तैयारी है।
dharmpath.com dharmpath