एएफसी क्लब लाइसेंस गंवा सकते हैं ईस्ट बंगाल, मोहन बागान

कोलकाता, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के दिग्गज फुटबाल क्लबों ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के एशियन फुटबाल परिसंघ (एएफसी) क्लब लाइसेंस रद्द हो सकते हैं, क्योंकि एएफसी क्लब लाइसेंस मानक के तहत दोनों ही क्लब में लाइसेंस प्राप्त कोच नहीं हैं।

सूत्रों के अनुसार, एएफसी के क्लब लाइसेंस के नए नियमों के मुताबिक किसी क्लब के लिए लाइसेंस प्राप्त प्रशिक्षकों की नियुक्ति जरूरी है और लाइसेंस प्राप्त प्रशिक्षकों वाले क्लब को ही एएफसी चैम्पियंस लीग में खेलने की अनुमति होगी।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की ओर से गुरुवार को यहां क्लब लाइसेंसिंग पर आयोजित कार्यशाला में दोनों क्लबों को इससे अवगत कराया गया। हालांकि अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि दोनों क्लबों पर इसका तत्काल प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि दोनों ही क्लब एशिया के इस सबसे बड़े लीग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

लेकिन दोनों क्लबों को अगले सत्र तक यह मानक पूरे करने पड़ेंगे। हालांकि दोनों क्लबों को राष्ट्रीय क्लब लाइसेंस हासिल करने में कोई समस्या नहीं होगी और वे आई-लीग में भी हिस्सा ले सकेंगी। मोहन बागान को एएफसी कप में भी खेलने का मौका मिल सकता है।

कार्यशाला से इतर एक अंदरूनी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इसी वर्ष नियमों में बदलाव किया गया है। क्लबों को चैम्पियंस लीग में हिस्सा लेने के लिए लाइसेंस प्राप्त प्रशिक्षकों की नियुक्ति करनी होगी।”

मोहन बागान के वित्त सचिव देबाशीष दत्ता ने कहा, “नए नियम अगले वर्ष से लागू होंगे। इस वर्ष कोई परेशानी नहीं है।”

क्लबों को अपने लाइसेंसिंग दस्तावेज 22 सितंबर तक जमा करने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493