एएफसी चैम्पियंस लीग : मोहन बागान ने टैंपाइंस रोवर्स को हराया

कोलकाता, 27 जनवरी (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित फुटबाल क्लब मोहन बागान ने बुधवार को एएफसी चैम्पियंस लीग के क्वालीफाइंग मैच में सिंगापुर के क्लब टैंपाइंस रोवर्स एफसी को 3-1 से हरा दिया।

साल्ट लेक स्टेडियम में हुए मैच में बागान के लिए देश के युवा प्रतिभाशाली स्ट्राइकर जेजे लालपेख्लुआ ने पांचवें मिनट में, त्रिनिदाद के कोर्नेल ग्लेन ने 41वें मिनट में और कात्सुमी यूसा ने 83वें मिनट में एक-एक गोल किए।

टैंपाइंस रोवर्स के लिए यासिर हानापी 43वें मिनट में एकमात्र गोल कर सके।

मोहन बागान ने आक्रामक शुरुआत की। हैती के मिडफील्डर सोनी नोर्डे टैंपाइंस के कई डिफेंडरों को छकाते हुए गोलपोस्ट की ओर बढ़े और ऐन मौके पर धनचंद्र सिंह को बैक पास दे दिया। धनचंद्र ने जेजे की ओर गेंद पास की और जेजे ने बिना किसी गलती के गेंद को गोल की दिशा दिखा दी।

नोर्डे ने कुछ ही मिनट बाद एक और तेज आक्रमण किया, हालांकि उनके दमदार शॉट को गोलकीपर इजवान माहबुड ने रोक लिया।

रोवर्स ने वापसी की भरसक कोशिश की, लेकिन बागान की रक्षापंक्ति मजबूत साबित हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493