‘साला खड़ूस’ के पहले शो की फ्री स्क्रीनिंग!

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘साला खड़ूस’ के रिलीज होने से पहले ही देशभर से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर और स्टोरी लाइन से लोगों ने फिल्म के जॉनर और टेस्ट को समझ लिया है। बस इंतजार है तो फिल्म के रिलीज होने का।

इस बीच राजकुमार हिरानी खेमे से यह खबर आई है कि हिरानी फिल्म रिलीज के पहले दिन के पहले शो चुनिंदा शहरों के चुनिंदा सिनेमाघरों में फ्री स्क्रीनिंग रखेंगे।

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म के फैन स्कूल व कॉलेज के छात्र सबसे ज्यादा हैं। कुछ छात्रों ने हिरानी से फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की थी। छात्रों के बीच से इस प्रकार के फीडबैक मिलने से हिरानी ने तुरंत यह बात मान ली।

इस शुक्रवार रिलीज हो रही इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। रिलीज के दिन का सबसे पहला शो छात्रों के लिए होगा। इसके लिए छात्रों को अपने साथ स्टूडेंट आईडी कार्ड लाने होंगे। तभी वे मुफ्त में ‘साला खड़ूस’ को सबसे पहले देखने वाले दर्शकों में शुमार होंगे।

इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के जूह पीवीआर और मलाड के आईनॉक्स में, नागपुर के पीवीआर और आईनॉक्स में, दिल्ली एनसीआर में पीवीआर अनुपम, सत्यम, जनकपुरी में, जयपुर के आईनॉक्स और फन ट्रिनिशन में होगी।

छात्र काफी उत्साहित हैं कि स्पोर्ट्स बैकग्राउंड पर यूथ को फोकस करके हिरानी ने फिल्म बनाई है। यह बात मजेदार है कि फिल्म में बॉक्सर का किरदार निभाने वाली रितिका सिंह असल जिदगी में भी प्रोफेशनल बॉक्सर हैं।

‘साला खड़ूस’ राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म है। इसमें अभिनेता आर. माधवन ने सनकी और हार्टलैस बॉक्सिंग कोच का किरदार निभाया है। वह अपनी शिष्या को बॉक्सिंग के तय लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक गुजर सकता है। चाहे वो मानसिक परिश्रम हो या शारीरिक। फिर वह भूल जाता है कि उसकी शिष्या एक युवती है। ऐसे कठोर शारीरिक अभ्यास करने के लिए उसका शरीर उसका साथ भले ही दे या न दे।

राजकुमार हिरानी फिल्म्स के साथ ट्राइकलर फिल्म और यूटीवी ने भी फिल्म निर्माण में अपना सहयोग दिया है। फिल्म की पटकथा लेखन और निर्देशन सुधा कोंगरा का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493