एएफसी यू-23 चैम्पियनशिप फाइनल में खेलने वाली टीमों के नाम तय

बीजिंग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। कतर में जारी एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) अंडर-23 चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में खेलने वाली टीमों के नाम तय हो गए हैं।

दक्षिण कोरिया ने जार्डन को क्वार्टर फाइनल में एक विवादास्पद गोल से हराया जबकि इराक ने संयुक्त अरब अमीरात को 3-1 से हराया। इराक की ओर से एक गोल आत्मघाती था।

इससे पहले, जापान ने ईरान को 3-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया था। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम मेजबान कतर की है जिसने उत्तर कोरिया को 1-0 से हराया था।

सेमीफाइनल में जापान का सामना इराक से होगा जबकि कतर की टीम दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493