एएमयू छात्र संघ चुनाव में डाले गए वोट

अलीगढ़, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। नए छात्र संघ के चुनाव के लिए सोमवार को यहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और महिला कॉलेज में छात्रों व छात्राओं ने वोट डाले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मतदान सुबह के 9 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हुआ। परिणामों की घोषणा आधी रात तक की जाएगी। कुल 18,200 विद्यार्थी एएमयू में मतदान के पात्र हैं।

महिला कॉलेज में अन्य 2,789 छात्राओं को मताधिकार हासिल है।

एएमयू में मुख्य दावेदार उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र अजय सिंह और अबू बकर एवं मकसूर अहमद उस्मानी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493