एकता कपूर के धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी योगिता

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री योगिता बिहानी का कहना है कि निर्माता एकता कपूर के आगामी धारावाहिक ‘दिल ही तो है’ में पलक शर्मा की भूमिका मिलना सपना सच होने जैसा है।

योगिता आगामी धारावाहिक ‘दस का दम’ के प्रोमो में सुपरस्टार सलमान खान के साथ दिखाई देंगी।

उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। सबसे पहले, सलमान के साथ एक प्रोमो हासिल करना और एकता कपूर के धारावाहिक में काम करना।”

उन्होंने कहा, “इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। किसी भी नवांगतुक को एकता कपूर के धारावाहिक जैसा मंच मिलना.. मैं उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी हूं।”

अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, “पलक की भूमिका मजबूत नारीवादी विचारों के साथ एक खुशमिजाज लड़की की है। मैं जल्द शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आएगा।

‘दिल ही तो है’ का प्रसारण जल्द ही सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493