टेलर स्विफ्ट और कैटी पेरी ने दूर किया आपसी मनमुटाव

लॉस एंजलिस, 9 मई (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट और कैटी पेरी करीब पांच साल तक चले मनमुटाव के बाद अपने मतभेदों को दूर करने के लिए तैयार हैं।

28 वर्षीय स्विफ्ट ने मंगलवार को अपने ‘रेपुटेशन’ स्टेडियम टूर की उद्धघाटन की रात पर 33 वर्षीय पेरी द्वारा भेजे गए गुड लक कार्ड को इंस्टाग्राम पर साझा किया।

नोट में लिखा गया है, “मेरी पुरानी दोस्त, मैं हमारे बीच पिछली गलतफहमियों और मनमुटावों के बारे में सोच रही हूं और अपने बीच के मतभेदों को दूर करना चाहती हूं।” इस नोट में ‘बेहद अफसोस’ लिखा भी साफ दिखाई दे रहा था।

स्विफ्ट ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “धन्यवाद कैटी” और इसके साथ एक दो दिलों वाला इमोजी भी साझा किया।

स्विफ्ट और पैरी एक वक्त पर अच्छे दोस्त थे और एक दूसरे को शुभकामनाओं के ट्वीट दिया करते थे। हालांकि, 2014 में जब स्विफ्ट ने रोलिंग स्टोन पत्रिका को बताया कि उनका नया गाना ‘बैड ब्लड’ उस महिला कलाकार से प्रभावित हैं जिसने उन्हें धोखा दिया, तो दोनों के बीच रिश्ते में तल्खी आ गई थी।

पेरी ने भी “स्विश स्विश” शीर्षक के तहत एक गीत से पलटवार किया था और 2017 में जेम्स कॉर्डन के साथ ‘कारपूल कराओके’ के एक सत्र में स्विफ्ट के साथ अपने मतभेदों पर बात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493