एक्टर नहीं होता तो क्रिकेटर जरूर बनता : मोहित मलिक

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मलिक का कहना है कि अगर वह अभिनेता नहीं होते तो निश्चित तौर पर क्रिकेट क्षेत्र में करियर बनाते।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में सिकंदर सिंह गिल की भूमिका निभा रहे मोहित को यह खेल बहुत पसंद है।

मोहित ने आईएएनएस से कहा, “मैं हमेशा से एक अभिनेता बनना चाहता था। लेकिन क्रिकेट की तरफ भी मेरा झुकाव रहा है। मैंने यू -19 दिल्ली शिविर में भी भाग लिया, लेकिन पढ़ाई के कारण इसे आगे नहीं बढ़ा सका।”

उन्होंने कहा, “अगर मैं एक अभिनेता नहीं होता तो निश्चित रूप से क्रिकेट में करियर बनाता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493