अमेरिकी विमान संदिग्ध चीनी लेजर हथियारों के निशाने पर

वाशिंगटन, 23 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की एक सैन्य अधिकारी का कहना है कि सितंबर 2017 के बाद से अब तक 20 तरह की अलग-अलग घटनाओं में अमेरिकी विमानों को निशाना बनाने के लिए लेजर हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

सेना की प्रवक्ता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर शुक्रवार को सीएनएन को बताया कि ये लेजर किरणें अमेरिकी विमानों पर फ्लैश की गई और इसमें चीन का हाथ होने का अंदेशा है।

अधिकारी ने कहा कि ताजा घटना बीते दो सप्ताह के भीतर हुई है।

प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, इस तरह की घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ है।

अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि प्रशांत क्षेत्र में इस्तेमाल में लाए गए लेजर हथियार सैन्य थे या व्यावसायिक लेकिन यकीनन इससे पायलट को नुकसान पहुंच सकता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493