करूर-तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत और 58 लोगों की घायल होने की पुष्टि हुई है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए तत्काल वित्तीय सहायता और न्यायिक जांच की घोषणा की है. मुख्यमंत्री स्टालिन ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी.
घायलों को 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी.
इस हादसे की विस्तृत जांच के लिए मुख्यमंत्री ने एक न्यायिक जांच आयोग गठित करने का भी आदेश दिया है. इस आयोग का नेतृत्व हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अरुणा जगदीशन करेंगी. आयोग को घटना की पूर्ण जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा गया है.
dharmpath.com dharmpath