एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर:अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का भी सामने आया कनेक्शन

मुंबई- मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने 252 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही सहित कई बड़े फिल्मी चेहरों के नाम सामने आए हैं। यह जानकारी जांच एजेंसियों द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ से मिली है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन नामों का जिक्र आरोपी ने किया है और सभी दावे जांच के दायरे में हैं।

ANC ने मेफेड्रोन जब्ती मामले में हाल ही में मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को दुबई से डिपोर्ट होने के बाद गिरफ्तार किया है। शेख को दाऊद इब्राहिम के करीब माने जाने वाले कुख्यात ड्रग तस्कर सलीम डोला का भरोसेमंद सहयोगी बताया जा रहा है। डोला इस पूरे सिंडिकेट को दुबई से संचालित करता था। जबकि, उसका बेटा ताहिर डोला ANC की गिरफ्त में है और उसने भी जांच के दौरान कई अहम दावे किए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, शेख ने पूछताछ में कहा है कि वह देश और विदेश में हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का आयोजन करता था। उसने दावा किया कि इन पार्टियों में दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह पारकर, बॉलीवुड एक्टर्स, मॉडल्स, रैपर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल होते थे। शेख ने यह भी स्वीकारा कि वह सिर्फ आयोजन ही नहीं बल्कि इन पार्टियों में ड्रग सप्लाई भी करता था।

जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, तस्करी का यह नेटवर्क कई देशों में फैला हुआ था और भारत में इसकी बड़ी आपूर्ति मुंबई के रास्ते होती थी। पिछले साल मार्च में सांगली जिले में हुई 252 करोड़ की मेफेड्रोन बरामदगी के बाद से एजेंसियां इस नेटवर्क का पीछा कर रही थीं। जिसके बाद कई परतें अब खुलने लगी हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493