भारत को जीत के लिए 100 से कम रनों की दरकार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर हो रहा है. मैच का आज यानी के रविवार को तीसरा दिन है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 93/7 है और वो 63 रनों की बढ़त बना चुका है. उसके 7 विकेट गंवा दिए हैं.

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर सिमट गई थी, लेकिन भारत भी अपनी पहली पारी में सिर्फ 189 रन ही बना सका और उसे सिर्फ 30 रनों की ही बढ़त हासिल हो पाई. भारत की ओर से KL राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए. मार्को यानसन (3/35) और साइमन हार्मर (4/30) विकेट अपने नाम किए. इससे पहले भारत ने मैच के पहले ही दिन मेहमान टीम को 159 रनों पर समेट दिया था.

भारतीय बल्लेबाजों से यहां दूसरे दिन बड़ी-बड़ी पारियों की उम्मीद थी, जिसके दम पर वह यहां पारी की जीत की तरफ अपने कदम बढ़ाती लेकिन कोलकाता की इस मुश्किल पिच पर भारतीय बल्लेबाज भी ज्यादा छाप नहीं छोड़ पाए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493