‘एक्वा एक्वेरिया इंडिया 2017’ में मत्सय पालन तकनीक का प्रदर्शन

मंगलौर, 13 मई (आईएएनएस)। मतस्य पालन और सजावटी मतस्य पालन के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति को दर्शाने वाली ‘एक्वा एक्वेरिया इंडिया 2017’ प्रदर्शनी यहां 14 से 16 मई तक होगी जिसमें 200 स्टॉल पर विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा भारत व दुनिया भर से करीब 3,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

एमपीईडीए (समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) यहां 14 से 16 मई तक ‘एक्वा एक्वेरिया इंडिया 2017’ (एएआई) प्रदर्शनी के चौथे संस्करण का आयोजन करेगी। यह एशिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी प्रदर्शनी में से एक है।

एमपीईडीए, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की सांविधिक एजेंसी है जो समुद्री उत्पादों के निर्यात व संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देती है।

संस्था की तीन दिन चलने वाली इस प्रदर्शनी की थीम ‘एक्वाकल्चर में सतत विविधता’ रखी गई है। कर्नाटक में ‘एएआई’ प्रदर्शनी का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। ‘एएआई’ के पहले संस्करण का आयोजन 2011 में चेन्नई में तथा पिछले दो संस्करणों का 2013 और 2015 में विजयवाड़ा में किया गया था।

प्रदर्शनी का उद्देश्य किसानों को मत्सय पालन और सजावटी मछली का उत्पादन और निर्यात तथा रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसमें 200 स्टॉल पर विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा भारत व दुनिया भर से करीब 3,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493