एक्शन फिल्म करना चाहती हैं मानुषी छिल्लर

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले साल मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं मानुषी छिल्लर का कहना है कि अगर उन्हें कभी फिल्म जगत में काम करने का मौका मिलता है, तो वह एक्शन फिल्म करना चाहेंगी।

बिग एफएम रेडियो पर बुधवार को महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम के दौरान मानुषी ने यह इच्छा जाहिर की।

मानुषी ने कहा, “मैं एक्शन फिल्म करना चाहूंगी, जिसमें मैं एक्शन करूं। मैं मुसीबत में फंसने वाली लड़की नहीं बनना चाहती। मैं सुपरहीरो बनना चाहता हूं।”

ऐसी रिपोर्ट सामने आई थीं कि फिल्मकार करण जौहर अपने बैनर तले मानुषी को लांच करना चाहते हैं। यह बात मानुषी के विश्व सुंदरी खिताब जीतने के बाद आई थी। हालांकि, इस बारे में बाद में कोई जानकारी कभी सामने नहीं आई।

फिल्म में आने की संभावनाओं के बारे में मानुषी ने कहा कि उनके पास कोई प्रोडक्शन हाउस नहीं है और इस कारण वह नहीं बता सकतीं कि वह कब तक फिल्मों में आएंगीं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में सभी चीजें अचानक ही हुई हैं। अभी फिल्में करने की उनकी कोई योजना नहीं है, आगे देखते हैं कि क्या होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493