जकार्ता, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय तैराक संजय स्वप्निल पाटिल ने गुरुवार को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया।
संजय ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस-10 तैराकी स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
संजय ने इस स्पर्धा को चार मिनट और 41.45 सेकेंड में पूरा करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य जीता।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कजाकिस्तान के दिमित्री ली ने जीता। उन्होंने इसे चार मिनट और 29.17 सेकेंड में पूरा किया। ईरान के शाहीन इजादयार ने चार मिनट और 41.23 सेकेंड में स्पर्धा पूरी कर रजत पदक हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath