लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। गर्ल बैंड ‘एक्सस्केप’ से जुड़े सदस्यों के जीवन पर एक टेलीविजन सीरीज बन रही है।
सूत्रों ने वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ को बताया कि यह बैंड इस सीरीज की शूटिंग में व्यस्त है और यह शो ब्रावो पर प्रसारित होगा।
शो का प्रीमियर नवंबर में होने की उम्मीद है ।
शो में बैंड की चारों महिला सदस्यों कैंडी बुरस, टिनी हैरिस, लाटोचा और तमिका स्कॉट होंगी।
यह बैंड 20 साल के अंतराल के बाद इस महीने के अंत में एसेंस महोत्सव में अपनी पहली प्रस्तुति देने की तैयारी कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath