लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड के दो दोस्तों को हाल ही में डिनर डेट पर देखा गया। ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो को अपने बेस्ट फ्रेंड टोबी मैग्वायर के साथ डिनर पर देखा गया।
दोनों अभिनेताओं की 11 जून की रात को मैग्वायर की पत्नी जेनिफर मेयर के साथ डिनर के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं।
वेबसाइट डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, इस दौरान मैग्वायर और मेयर के बच्चे बेटा ओटिस और बेटी रूबी, डिकैप्रियो रे माता-पिता पेगी एन फरार और जॉर्ज डिकैप्रियो भी साथ थे।
इस दौरान लियोनाडरे ने डेनिम जैकेट, जींस पहनी हुई थी और वह बेसबॉल कैप लगाए हुए थे।
dharmpath.com dharmpath