एक दीया प्रदेश के विकास के लिए भी जलाएं : शिवराज

चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि, दीपावली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। सभी के जीवन के हर क्षेत्र में समृद्घि आए। सभी नागरिक एक-दूसरे का सहयोग करें और साथ मिलकर दीपोत्सव मनाएं। विकास का प्रकाश फैलाएं। स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

चौहान ने आगे कहा कि प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे दीपावली के मौके पर एक दीया प्रदेश के विकास के लिए भी जलाएं।

चौहान ने बुधवार की रात को विदिशा में बाढ़ वाले गणेश मंदिर में दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्घि तथा प्रदेश की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493