लॉस एंजेलिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस प्रैट का कहना है कि वह और अभिनेत्री एन्ना फैरिस एक दूजे के लिए बने हैं। उन्होंने कहा कि एन्ना के साथ जीवन बिताना उनका भाग्य था।
क्रिस और एन्ना फिल्म ‘टेक मी होम’ के सेट पर एक दूसरे से मिले थे और इसके दो साल बाद 2009 में दोनों ने शादी कर ली थी।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, क्रिस ने वेबसाइट रेडिट के ‘आस्क मी एनीथिंग’ सत्र में प्रशंसकों को बताया, “एन्ना और मैं एक दूजे के लिए ही बने हैं। हमारे रिश्ते ने अलौकिक शक्ति और भाग्य पर मेरा विश्वास जगाया है।”
दो साल के बेटे जैके के पिता क्रिस ने बताया, “हम दोनों मात्र 20 मिनट की दूरी पर रहते थे, लेकिन लॉस एंजेलिस में हुई मुलाकात से पहले कभी नहीं मिले थे।”
क्रिस ने कहा, “एन्ना बहुत अच्छी पत्नी हैं। वह काफी धैर्यवान और समझदार हैं। वह बेहद सहयोगी स्वभाव की हैं। वह दयालु और स्वाभाविक हैं। उन्होंने मुझे एक बेटा और प्यारा सा परिवार दिया है।”
dharmpath.com dharmpath