मेड्रिड, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग तालिका में शीर्ष पर चल रहे एफसी बार्सिलोना और मौजूदा चैम्पियन एटलेटिको मेड्रिड ने शनिवार को अपने-अपने हिस्से के मुकाबले जीत लिए।
बार्सिलोना ने जहां स्थानीय प्रतिद्वंद्वी इस्पैनियोल को 2-0 से हराया वहीं एटलेटिको ने इल्ची को 3-0 से मात दी।
बार्सिलोना की ओर से नेमार और लियोनेल मेसी ने गोल किए। एटलेटिको के लिए एंटोनी ग्रिजमान ने तीन सप्ताह में तीसरी बार किसी मैच में दो गोल किए।
इस जीत के साथ एटलेटिको ने तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की है।
एक अन्य मैच में लेवांते ने गेटाफे को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ लेवांते ने खुद को रेलीगेशन के खतरे से थोड़ा दूर कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath