एक लाख लोगों के साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे रामदेव

बाबा रामदेव सोमवार रात विमान से राजधानी रायपुर पहुंचे। विमानतल से वे छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, कृषि, सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पारिवारिक कार्यक्रम ( जलवा पूजन) में शामिल हुए।

योग शिविर 10, 11 एवं 12 जनवरी को जयंती स्टेडियम के विशाल मैदान में होगा। शिविर में 1 लाख से अधिक लोग शामिल होकर विश्व रिकार्ड बनाएंगे। सोमवार सुबह 4.30 बजे छत्तीसगढ़ एवं व्यवस्थाओं की ड्रेस रिहर्सल हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा योग व सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया। मुख्य केन्द्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने शिविर स्थल का पूजन वैदिक यज्ञ के साथ किया, जिसमें राष्ट्र की उन्नति व सभी के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना राष्ट्रीय वैदिक प्रार्थना के साथ की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493