एक साथ 200 स्थानों पर गंगा की सफाई रविवार को

हरिद्वार, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अखिल विश्व गायत्री परिवार ‘नमामि गंगे’ योजना का समर्थन करते हुए 18 अक्टूबर को 200 स्थानों पर एक साथ गंगा सफाई अभियान चलाएगा।

गायत्री परिवार से जुड़े दस हजार से अधिक पीत वस्त्रधारी साधक संस्था की बहुआयामी योजना निर्मल गंगा जन अभियान के तहत रविवार को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक गंगा तट से जुड़े चार राज्यों में दो सौ से अधिक स्थानों पर गंगा की सफाई में श्रमदान करेंगे।

गंगा स्वच्छता अभियान के कुछ महत्वपूर्ण स्थान हैं उत्तराखंड में नई टिहरी, देवप्रयाग, मातली, तपोवन, लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश, जोशियाड़ा, उत्तरकाशी (प्रभारी डॉ. वी.एन. जोशी मोबाइल नं. 9412076365), हरिद्वार (निर्मल गंगा कार्यालय मोबाइल नं.90258360652), उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद (प्रभारी श्रीराम मौर्य, 9452161280), वाराणसी (प्रभारी अशोक सिंह, 9412150261), कानपुर (प्रभारी ओमपाल शर्मा, 9412350704), बिहार में पटना, आरा, बक्सर, मोकामा (प्रभारी दिनकर सिंह, 9308443129), झारखंड साहेबगंज, राजमहल (प्रभारी डॉ. अशोक सिंह, 9939318611) आदि।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493