एग्जाम देने पहुंचे बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के छात्र की मौत

आगर मालवा-मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सोयतकला क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में शुक्रवार को मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें कक्षा 4 के 9 वर्षीय छात्र रमन कराड़ा की मौत हो गई। जबकि, इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब स्कूल में परीक्षा चल रही थी और बच्चे परीक्षा देने के लिए परिसर में मौजूद थे। उस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल परिसर में पहले से लगे एक बड़े छत्ते से अचानक सैकड़ों मधुमक्खियां निकलकर बच्चों पर टूट पड़ी थी। भगदड़ के दौरान कई बच्चे इधर-उधर भागने लगे लेकिन रमन बीच में फंस गया और मधुमक्खियों ने उसे चारों ओर से घेर लिया। जब तक शिक्षक और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचे तब तक उसे सैकड़ों डंक लग चुके थे और उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

घटना के तुरंत बाद घायल बच्चों को सोयतकला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। रमन की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अन्य घायल बच्चों का इलाज जारी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493