एग्जिट पोल : गोवा में फिर आ सकती है भाजपा

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को आए एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोबारा सत्ता में आ सकती है।

पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) के भी राज्य में खाता खोलने की पूरी उम्मीद है।

इंडिया टीवी-सी. वोटर के सर्वे के मुताबिक, 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा में भाजपा को 15-21 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है, उसे 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं। आप के हिस्सा चार सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।

इंडिया न्यूज-एमआरसी के एग्जिट पोल में हालांकि त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस सर्वे में भाजपा को 15 सीटों, कांग्रेस को 10 सीटों, आप को सात सीटों और अन्य दलों को आठ सीटों पर जीत मिल सकती है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है। इस सर्वे के अनुसार भाजपा को 18-22 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस के हिस्से नौ से 13 सीटें जा सकती हैं, आप को दो सीटों पर और अन्य दलों के उम्मीदवारों को चार से नौ सीटों पर जीत मिल सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493