एग्जिट पोल : पंजाब में कांग्रेस व आप में कांटे की टक्कर (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों का अनुमान लगाने के लिए किए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है, हालांकि कांग्रेस को कुल मिलाकर बढ़त मिलती दिख रही है।

सीएनएन न्यूज18-ग्रैमनर के अनुमान के मुताबिक, पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीटों में आम आदमी पार्टी (आप) को 57, कांग्रेस को 53 और सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 7 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी को 59-67 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 41-49 सीट, अकाली-भाजपा गठबंधन को 5-13 सीट जबकि अन्य के खाते में 0-3 सीटें जाती दिख रही हैं।

आजतक-सिसेरो के अनुमान के मुताबिक, पंजाब में कांग्रेस को 62-71 सीटें, आम आदमी पार्टी को 42-51 सीटें, सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 4-7 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 62-71 सीटें, आम आदमी पार्टी को 42-51 सीटें, सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 4-7 सीटें जबकि अन्य के खाते में 0-2 सीटें जाती दिख रही हैं।

इंडिया न्यूज-एमआरसी के एग्जिट पोल में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को 55-55 सीटें, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 7 सीटें मिलने की बात कही गई है।

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के सर्वे में कांग्रेस व आप को 54-54 सीटें, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 9 सीटें मिलने की बात कही गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493