एचआईएल में टीम के बेहतर प्रदर्शन से खुश लांसर्स के कप्तान फुस्र्ते

चंडीगढ़, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पहली बार हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का खिताब जीतने वाली टीम कलिंगा लांसर्स के कप्तान मोरिट्ज फुस्र्ते ने कहा कि वह लीग में टीम के बेहतर हुए प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।

पिछले साल एचआईएल की उप-विजेता रही टीम कलिंगा ने रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में दबंग मुंबई को 4-1 से मात देकर जीत हासिल की।

फुस्र्ते ने कहा, “हमारा इस साल का सत्र अच्छा रहा। लीग की शुरुआत से ही मैंने इस बात पर जोर दिया था कि हमारा फाइनल में प्रदर्शन मायने रखता है और जिस प्रकार से खिताबी मुकाबले में टीम ने प्रदर्शन किया, मैं उससे बहुत खुश हूं।”

कलिंगा के कप्तान ने कहा, “पिछले साल भी हमने लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन फाइनल में हम जीत हासिल नहीं कर पाए।”

फुस्र्ते के साथ ग्लेन टर्नर ने लीग में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। उन्हें 20 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए गए।

एचआईएल के अगले साल आयोजित होने वाले इस संस्करण में बेंगलुरु की एक टीम और शामिल होगी। इस पर कलिंगा के कोच मार्क हेगर का कहना है कि खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने के लिए जारी होने वाले नए नियमों को देखना रोमांचक होगा।

मार्क ने कहा कि लीग से युवा भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों को भी काफी मदद मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493