एचआईएल : लखनऊ में दर्शकों को मिलेगा मुफ्त प्रवेश

लखनऊ, 20 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की फ्रेंचाइजी उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने मंगलवार को लखनऊ में होने वाले एचआईएल के तीसरे संस्करण के मैचों में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिए जाने की घोषणा की।

विजार्ड्स लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अपने घरेलू मैच खेलेगी।

विजार्ड्स का स्वामित्व रखने वाली कंपनी सहारा एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लिमिटेड के निदेशक अभिजीत सरकार ने कहा, “इस वर्ष सभी खेल प्रेमियों के लिए प्रवेश निशुल्क कर हम टूर्नामेंट की लोकप्रियता बढ़ाना चाहते हैं और सभी खेल प्रेमियों को स्टेडियम पहुंचकर अपनी चहेती टीमों का समर्थन करने का अवसर देना चाहते हैं।”

एचआईएल की तीसरा संस्करण गुरुवार से कलिंगा लांसर्स और रांची रेज के बीच मुकाबले से शुरू हो रहा है। हालांकि लखनऊ में टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 23 जनवरी को विजार्ड्स और मौजूदा चैम्पियन दिल्ली वेवराइडर्स के बीच होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493