एचआईटीईएस ने गिनी सरकार के साथ किया वैश्विक अनुबंध

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड (एचआईटीईएस) ने अपना पहला वैश्विक अनुबंध प्राप्त कर लिया है जिसके तहत वह गिनी गणराज्य में दो अस्पतालों के निर्माण के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करेगी।

एचआईटीईएस ने गिनी स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ करार पर हस्ताक्षर किया है। इसका उद्देश्य भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले क्रेडिट धन के तहत पश्चिमी अफ्रीकी देश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाना है।

एचआईटीईएस दोनों अस्पतालों के निर्माण के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार की भूमिका निभाएगी। गिनी गणराज्य के दो सबसे बड़े शहरों – कांकन और नजेरेकोरे में बनने वाले ये अस्पताल 200 बिस्तरों के होंगे। इस परियोजना में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से मिलने वाली ऋण श्रृंखला के तहत 35,000000 अमेरिकी डालर (233 करोड़ रुपये) का व्यय शामिल है।

इस माह के आरंभ में इस समझौते पर गिनी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अब्दोराहमाने डियाले तथा एचआईटीईएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. एन. सथू ने हस्ताक्षर किए।

एचआईटीईएस के अध्यक्ष आर. पी. खंडेलवाल ने कहा, “गिनी सरकार के साथ हुआ यह समझौता एचआईटीईएस के लिए एक आर उपलब्धि है। एचआईटीईएस का फोकस निष्पादन में उत्कृष्टता लाकर खुशी पैदा करने पर होगा।” उन्होंने कहा कि इस परियोजना के 36 महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

एचआईटीईएस एचएलएल का एक प्रभाग है जिसकी स्थापना 2014 में हुई। यह बुनियादी ढांचे के विकास, खरीद और प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञ है, खास तौर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में। इसने भारत में अपने ग्राहकों के लिए कई परियोजनाओं को हाथ में लिया है जिनमें केंद्र और राज्य सरकारें, सरकारी विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, निगम और संस्थाएं शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493