एचएसबीसी इंडिया के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुईं नैना लाल किदवई

कोलकाता, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। एचएसबीसी इंडिया ने बुधवार को अपनी चेयरपर्सन नैना लाल किदवई की सेवानिवृत्ति की घोषणा कर दी।

किदवई 13 वर्षो तक एचएसबीसी की अध्यक्ष रहीं।

सेवानिवृत्त होने के साथ-साथ किदवई ने एचएसबीसी एशिया-प्रशांत बोर्ड के कार्यकारी निदेशक पद से भी इस्तीफा दे दिया।

किदवई ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “मेरी उम्र सेवानिवृत्त होने की हो चुकी है और अब समय आ चुका है कि मेरे जीवन के भिन्न पड़ाव में प्रवेश करूं। मैं महिला सशक्तीकरण और जल तथा स्वच्छता जागरूकता की दिशा में अधिक समय बिताना चाहती हूं। इन क्षेत्रों में पिछले एक दशक से मैं विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ काम करती रही हूं।”

किदवई ने 2002 में एचएसबीसी सीक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट इन इंडिया की उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के तौर पर एचएसबीसी में प्रवेश किया। उन्हें 2006 में एचएसबीसी ग्रुप का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया।

2007 में वह एचएसबीसी इंडिया की सीईओ बनीं और 2009 में चेयरपर्सन पद ग्रहण किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493