एचएसबीसी में तकनीकी गड़बड़ी के कारण 2.75 लाख भुगतान प्रभावित

लंदन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। एचएसबीसी के कारोबारी उपभोक्ताओं से कुछ भुगतानों की प्रक्रिया में इस्तेमाल की गई सूचना में एक गड़बड़ी के कारण लगभग 275,000 भुगतान प्रभावित हुए हैं।

लंदन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। एचएसबीसी के कारोबारी उपभोक्ताओं से कुछ भुगतानों की प्रक्रिया में इस्तेमाल की गई सूचना में एक गड़बड़ी के कारण लगभग 275,000 भुगतान प्रभावित हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि बैक्स को सौंपी गई एक फाइल में शामिल की गई सूचना में एक गड़बड़ी के कारण यह समस्या हुई। ब्रिटिश बैंक लाखों की सीधी निकासी और सीधे जमा की प्रक्रिया में बैक्स नामक इस प्रणाली का उपयोग करते हैं।

भुगतान प्रणाली की इस विफलता के कारण कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं कर पाईं या फिर इनवायस का निपटान नहीं कर पाईं। इस गड़बड़ी के कारण एचएसबीसी के कुछ उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ा है, जो अन्य बैंकों के ग्राहकों को हस्तांतरण नहीं कर सके।

एचएसबीसी ने भुगतान प्रणाली की इस विफलता के लिए माफी मांगी है और जमा की प्राप्ति सुनिश्चित कराने के लिए वैकल्पिक तरीके इजाद करने का वादा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493