विश्व एथलेटिक्स : जमैका के पुरुषों ने जीता 4 गुणा मी. रिले

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जमैकी की पुरुष टीम ने शनिवार को 4 गुणा 100 मीटर रिले में अपना वर्चस्व कायम रखा। जमैका की टीम 2009 बर्लिन चैम्पियनशिप से लगातार यह खिताब जीतती आ रही है।

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जमैकी की पुरुष टीम ने शनिवार को 4 गुणा 100 मीटर रिले में अपना वर्चस्व कायम रखा। जमैका की टीम 2009 बर्लिन चैम्पियनशिप से लगातार यह खिताब जीतती आ रही है।

जमैका की टीम में नेस्टा कार्टर, आसफा पावेल, निकेल ऐशमेड और उसेन बोल्ट 37.36 सेकेंड में रेस जीतते हुए नया वर्ल्ड लीडिंग रिकार्ड कायम किया।

चीन को इस स्पर्धा का रजत मिला। चीन ने 38.01 सेकेंड समय के साथ रेस पूरी की। कनाडा ने 38.13 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।

रेस की समाप्ति के बाद अमेरिका की टीम को अयोग्य करार दिया गया। अमेरिकी टीम दूसरे स्थान पर रही थी लेकिन उसका तीसरा एक्सचेंज जोन से बाहर था और इसी कारण उसे रेस के बाद अयोग्य करार दिया गया।

अमेरिकी खिलाड़ी काफी देर तक रजत का जश्न मनाते रहे लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वे अयोग्य करार दिए गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493