रायपुर, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के समीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम का सफर बेल्जियम ने शनिवार को रोक दिया।
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने भारत को 1-0 से हरा दिया।
मैच का एकमात्र गोल बेल्जियम के सेड्रिक चार्लियर ने मैच के पांचवें मिनट में किया। पहले क्वार्टर में इस गोल के बाद भारतीय रक्षापंक्ति ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और बेल्जियम को कोई और गोल नहीं करने दिया।
लेकिन भारतीय फॉरवर्ड लाइन मैच में एक भी गोल हासिल नहीं कर सकी। भारत लीग चरण में खेले गए तीनों मैच हार गया था।
dharmpath.com dharmpath