गाजियाबाद, 25 मई (आईएएनएस)। नोएडा में एचसीएल टेक्नोलॉजी लिमिटेड में काम कर रहे एक इंजीनियर का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया है।
पुलिस ने कहा कि गाजियाबद के रहने वाले राजीव कुमार गुरुवार देर रात तक घर नहीं पहुंचे। उनकी पत्नी को अपहरणकर्ताओं की ओर से एक टेक्स्ट मैसेज आया जिसमें राजीव को छोड़ने के लिए 15 लाख की फिरौती की मांग की गई है। अपहर्ताओं ने साथ ही इस बात को पुलिस को नहीं बताने की धमकी देते हुए कहा कि अगर वह ऐसा करेगी तो उसके पति की हत्या कर दी जाएगी।
लेकिन, घबराई पत्नी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसके पति को सुरक्षित मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।
पुलिस अधिकारी आतिश कुमार सिंह ने कहा, “हम अपराधियों को जल्द पकड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath