एचसीएल का मुनाफा 6 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली , 27 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में प्रमुख ग्लोबल सॉफ्टेवयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का मुनाफा 6.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,171 करोड़ रहा जबकि पिछले वित्तवर्ष की समानावधि में यह 2,047 करोड़ रुपये था। वहीं पिछली तिमाही(जनवरी-मार्च) के 2,326 करोड़ रुपये से यह 6.6 प्रतिशत कम रहा। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दाखिल नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में राजस्व 7.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 12,149 करोड़ रुपये रहा, जोकि पिछले वित्त वर्ष की समानावधि में 11,337 करोड़ रुपये था। जबकि पिछली तिमाही की तुलना में यह 0.8 फीसदी अधिक रहा। पिछली तिमाही में यह 12,053 करोड़ रुपये थी।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय र्पिोटिंग मानक(आईएफआरएस) के अंतर्गत कंपनी का कुल मुनाफा पहली तिमाही में 10.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 33.7 करोड़ डॉलर पर रहा जबकि पिछले वर्ष की समानावधि में यह 30.5 करोड़ डॉलर था। वहीं इसकी पिछली तिमाही(जनवरी-मार्च) के 35 करोड़ डॉलर की तुलना में यह 3.8 प्रतिशत कम रहा।

कंपनी का सकल राजस्व 11.4 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 1,88.4 करोड़ डॉलर रहा जोकि पिछले साल 1,69.1 करोड़ डॉलर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493