‘एटलेटिको के खिलाड़ी रियल की टीम में जगह नहीं बना सकते’

मेड्रिड, 25 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के खिलाड़ी गारेथ बेल ने प्रतिद्वंद्वी क्लब एटलेटिको मेड्रिड के बारे में कहा है कि उनका कोई भी खिलाड़ी रियल की शुरुआती टीम में जगह नहीं बना सकता।

दोनों टीमें शानिवार को मिलान में चैम्पियंस लीग के फाइनल में भिड़ेंगीं।

एटलेटिको इस साल स्पेनिश लीग में रियल से दो अंक पीछे रही थी, बार्सिलोना लीग की विजेता बनी थी।

गोल डॉट कॉम ने बुधवार को बेल के हवाले से लिखा है, “मेरे अनुसार एटलेटिको का कोई भी खिलाड़ी रियल मेड्रिड की टीम का हिस्सा नहीं बन सकता।”

चैम्पियंस लीग 2014 के फाइनल में जब दोनों टीमें आपस में भिड़ीं थीं, तब बेल ने एटलेटिको के खिलाफ गोल किया था। यह मैच रियल ने 4-1 से जीता था।

इस साल उन्होंने 30 मैचों में 19 गोल किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493