एटलेटिको ने दी कठिन चुनौती : इनिएस्ता

बार्सिलोना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के मिडफील्डर आंद्रेस इनिएस्ता कोपा डेल रे में एटलेटिको मेड्रिड पर मिली 1-0 से जीत से संतुष्ट तो हैं, पर उन्होंने स्वीकार किया है कि एटलेटिको ने उन्हें कठिन चुनौती दी।

कैम्प नोऊ स्टेडियम में बुधवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बार्सिलोना के लिए लियोनेल मेसी ने अंतिम समय में मैच का एकमात्र गोल किया।

दोनों टीमों के बीच यह मैच बेहद संघर्षपूर्ण रहा और किसी भी समय कोई भी टीम जीतती नजर नहीं आई।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ ने इनिएस्ता के हवाले से कहा, “यह एक अच्छा परिणाम है, लेकिन अभी संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। अगला मैच बहुत तनावपूर्ण रहने वाला है। हमने बेहद कड़े प्रतिद्वंद्वी के सामने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना होगा।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493