एटलेटिको मेड्रिड के पूर्व स्टार खिलाड़ी प्रोडान का निधन

मेड्रिड, 18 नवंबर (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के पूर्व स्टार खिलाड़ी और रोमानिया के सेंट्रल डिफेंडर डेनियल प्रोडान का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया।

वह 44 साल के थे। स्पेन के फुटबाल क्लब ने इसकी जानकारी दी।

डेनियल ने एटलेटिको के लिए 1996-97 और 1997-98 के सत्र में खेला था।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अपनी वेबसाइट पर एक बयान में एटलेटिको ने कहा, “‘क्लब के चेयरमैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और बोर्ड ने उनके परिवार के प्रति सांत्वना जताई है। भगवान डेनियल की आत्मा को शांति प्रदान करें।”

डेनियल ने रोमानिया की राष्ट्रीय टीम के लिए अपने करियर में 54 मुकाबले खेले थे।

इसके अलावा, उन्होंने स्टेओ बुखारेस्ट और नेशनल बुखारेस्ट के लिए भी खेला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493