मेड्रिड, 24 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर एंटोइने ग्रिजमैन के साथ करार बढ़ाने की पुष्टि की है। वह अब 2021 तक क्लब के साथ रहेंगे।
नए करार के तहत ग्रिजमेन को 11 करोड़ डालर दिए जाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नए करार की घोषणा गुरुवार को की गई। इसके साथ ही ग्रिजमैन के भविष्य को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें भी समाप्त हो गईं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह बार्सिलोना या इंग्लिश प्रीमियर लीग के किसी क्लब में जा सकते हैं।
ग्रिजमैन इस समय फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के साथ यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप में खेल रहे हैं।
उन्होंने करार बढ़ाए जाने पर कहा, “मैं इस परिवार के साथ बने रहन से खुश हूं। मैं हर सत्र में क्लब के साथ अपने आप में सुधार करना चाहता हूं।”
उन्होंने कहा, “कोच डिएगो सिमोन और उनके साथी खिलाड़ियों के कारण यह मुमकिन हो सका।”
क्लब के निदेशक जोस लुइस पेरेज ने कहा, “यह एटलेटिको के प्रशंसकों के लिए काफी खुशी की बात है क्योंकि हम एक शानदार खिलाड़ी का बात कर रहे हैं जो अपनी जगह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है।”
dharmpath.com dharmpath