भोपाल में बैंक में आग, कागजात जले

भोपाल, 24 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पंजाब नेशनल बैंक की महाराणा प्रताप नगर स्थित शाखा के बेसमेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। इस आग में बैंक के कुछ कागजात जल गए हैं।

बोगदा पुल स्थित नगर निगम के अग्निशमन नियंत्रण कक्ष के अनुसार, शुक्रवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक के भवन की बेसमेंट में अचानक आग लग गई। इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने में कुल अग्निशमन की छह गाड़ियां लगाई गईं, और लगभग तीन घंटे की मशक्कत बाद आग बुझा ली गई।

नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, इस अग्निकांड में बड़ी मात्रा में कागजात जल गए हैं। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बैंक प्रबंधन ने किसी तरह के नुकसान की बात नहीं कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493