एटलेटिको मेड्रिड से जुड़े कीएरेन ट्रिपियर

मेड्रिड, 18 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब टॉटेनहम हॉटस्पर के डिफेंडर किएरेन ट्रिपियर स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड से जुड़ गए हैं।

रूस में पिछले साल हुए विश्व कप में इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहने वाले ट्रिपिएर ने मेड्रिड स्थित क्लब के साथ तीन साल का करार किया है।

बीबीसी के अनुसार, एटलेटिको ने 28 वर्षीय ट्रिपियर को 2 करोड़ पाउंड में खरीदा है। वे जून 2015 में बर्नले से टॉटेनहम में शामिल हुए थे। उन्होंने इंग्लिश क्लब के लिए करीब 100 मैच खेले।

टॉटेनहम के साथ ट्रिपियर का करार 2022 में समाप्त होना था। उन्होंने पहले भी कहा था कि यह निश्चित नहीं है कि वे अपने करार की समाप्ति तक इंग्लिश क्लब से जुड़े रहेंगे।

इस समर ट्रांसफर विंडो में ट्रिपियर एटलेटिको की तीसरे सबसे बड़ी डिफेंसिव साइनिंग है। स्पेनिश क्लब पहले ही फिलिपे और रेनन लोडी को खरीद चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493