मेड्रिड, 25 मई (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी फ्रांसिस्को नारवाएज किको को लगता है कि क्लब दो साल पहले हुए चैम्पियंस लीग फाइनल की तुलना में इस बार होने वाले मुकाबले के लिए बेहतर रूप से तैयार है।

लीग का फाइनल मुकाबला 28 मई को मिलान में एटलेटिको और रियल मेड्रिड के बीच खेला जाएगा।
लिस्बन में 2014 में हुए चैम्पियंस लीग के फाइनल मुकाबले में एटलेटिको अपने प्रतिद्वंद्वी क्लब रियल से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
फ्रांसिस्को ने कहा, “मैं देख सकता हूं कि एटलेटिको अब बेहतर रूप से तैयार है। दो साल पहले आर्दा तुरान को कुछ परेशानियां थी और डिएगो कोस्टा चोटिल थे, लेकिन अब मुझे लगता है कि टीम मानसिक और शारीरिक रूप से काफी बेहतर है।”
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फ्रांसिस्को ने कहा कि वह काफी प्रेरित हुए थे, जब उन्होंने देखा था कि टीम का चयन अर्जेटीनियाई कोच डिएगो ने किया था।
उन्होंने कहा कि 2014 के अनुभव से एटलेटिको शनिवार को होने वाले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
फ्रांसिस्को ने कहा, “रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान और डिएगो के तरीके एक जैसे हैं और हो सकता है कि फाइनल मुकाबले में अधिक गोल न डाले जा सकें।”
dharmpath.com dharmpath