एटीएम धोखाधड़ी : केरल पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी

तिरुवनंतपुरम, 9 अगस्त (आईएएनएस)। केरल पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी मामले में कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करने के लिए इंटरपोल की मदद मांगी है, जिन्होंने नकली एटीएम कार्ड के माध्यम से एटीएम मशीनों से 2.50 लाख रुपये की राशि निकाल ली।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.संध्या ने मंगलवार को स्टेट बैंक के उस एटीएम का दौरा किया, जहां से पैसे निकाले गए थे।

संध्या ने संवाददाताओं से कहा, “वैज्ञानिक सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। हम अन्य राज्य की पुलिस के साथ संपर्क में हैं और इंटरपोल से भी मदद मांगी है।”

पुलिस के मुताबिक, रूस तथा कजाकिस्तान के कुछ नागरिकों पर इस घटना में शामिल होने का शक है, जो बीते 10 दिनों से राज्य की राजधानी में ठहरे हुए थे।

घटना तब प्रकाश में आई, जब शहर में 50 ऐसी शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें ग्राहकों ने फर्जी तरीके से खाते से पैसे निकलने की बात कही गई। पैसे निकालने के लिए बार-बार अलाथरा के एसबीआई एटीएम का इस्तेमाल किया गया।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कहा कि गिरोह ने एटीएम में स्मोक अलार्म की तरह दिखने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा एक एटीएम कार्ड रीडर लगा दिया था।

पुलिस ने कहा कि वह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ग्राहकों द्वारा दबाए गए पिन नंबर की तस्वीरें ले लेता था, जबकि कार्ड रीडर उस कार्ड की सभी जानकारियां कॉपी कर लेता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493