गुड़गांव, 28 जून (आईएएनएस)। गुड़गांव में 27 वर्षीय एक युवक को लोगों के एटीएम कार्ड का ब्योरा लेकर ठगने करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह युवक एटीएम के ब्योरे की मदद से मेट्रो ट्रेवल कार्ड खरीद कर फिर इसे वापस कर पैसे बनाया करता था।
साइबर अपराध इकाई के प्रमुख सुधीर कुमार ने आईएएनएस को बताया, “वह 20-25 मेट्रो ट्रेवल कार्ड खरीद कर उसे रिचार्ज कराता था। वह फिर मेट्रो स्टेशन में इसे वापस कर बदले में उसमें जमा पैसे इकट्ठी कर लेता था।”
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी स्नातक मनोज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर रविवार को दंडाधिकारी कुमुद गुनानी के समक्ष पेश कि गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, जब कोई एटीएम में पैसे निकालने जाता था, तो वह किसी बहाने उससे बात करने चला जाता और उसके एटीएम कार्ड का नंबर, सीवीवी नंबर, कार्ड के समाप्त होने की तारीख, तथा पिन नंबर इकट्ठी कर लेता था।
गुप्ता इसके बाद सिकंदरपुर गांव के एक साइबर कैफे जाता और ऑनलाइन मेट्रो ट्रेवल कार्ड को रिचार्ज करता था।
एक मेट्रो कार्ड की कीमत 150 से 160 रुपये होती है। ऐसे कई कार्ड उससे बरामद किए गए हैं।
गुप्ता से 40,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसके बैंक खाते में जमा 50,000 रुपया भी जब्त कर लिया है। पिछले कुछ महीने में उसने लोगों का दो लाख रुपये ठग लिए थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “गुप्ता को साइबर अपराध इकाई के प्रमुख तथा उनकी टीम ने तकनीकी सूबत के आधार पर गिरफ्तार किया।”
उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायतें अधिकांशत: गुड़गांव श्रमिक किया करते थे।
dharmpath.com dharmpath