एटीएम से नकली नोट निकलने पर केजरीवाल ने मोदी की आलोचना की

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के एक एटीएम से कथित तौर पर 2,000 रुपये के नकली नोटों के निकलने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट किया, “जब एक प्रधानमंत्री सही ढंग से नोटों की छपाई नहीं कर सकता, तो फिर वह देश कैसे चला सकता है? उन्होंने पूरे देश को हंसी का पात्र बनाकर रख दिया है।”

मीडिया में खबरें आईं हैं कि दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम से 2,000 रुपये के नकली नोट निकले हैं, जिनमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493