कोलकाता, 27 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (ईपीएल) सीजन-4 में रविवार को एटीके को मात देने के बावजूद एफसी पुणे सिटी क्लब के मुख्य कोच रांको पोपोविक का कहना है कि वह भी एटीके की सफलता की बराबरी करना चाहेंगे।
पोपोविक ने कहा कि एक हार से कोई भी टीम खराब साबित नहीं होती है।
पिछले तीन सीजन से आईएसएल में एटीके सबसे सफल टीम रही है। उसने 2014 और 2016 में खिताबी जीत हासिल की है।
मैच के बाद संवाददाताओं स पोपोविक ने कहा, “एटीके अच्छी टीम है। हमें उनकी सफलता से जलन होती है और उनके स्तर के करीब पहुंचना चाहते हैं। केवल एक हार से एटीके की आलोचना करना सही नहीं। हमें काफी काम करना है और इसलिए, हमें केवल अपने बारे में ही सोचना है।”
पुणे के कोच ने कहा कि उन्होंने एटीके के खिलाफ 4-1 से मिलने वाली जीत की उम्मीद नहीं की थी। हालांकि, वह इस मैच में जीतने के इरादे से ही उतरे थे।
लीग में अब पुणे का सामना 29 नवम्बर को मुंबई सिटी एफसी से घरेलू मैदान पर होगा।
dharmpath.com dharmpath