श्रीनगर : पेट्रोल बम हमले में सीआरपीएफ जवान घायल

श्रीनगर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पेट्रोल बम हमले में सोमवार को यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि सफा कदल शहर में सीआरपीएफ के जवान पर हमला किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर के सफा कदल इलाके में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात किए गए सीआरपीएफ के जवान पर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम फेंका जिसके कारण उन्हें मामूली चोटें आईं।”

अलगाववादी नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के लिए अधिकारियों ने सोमवार को सफा कदल में प्रतिबंध लगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493